Monday, February 22, 2010

न रहने की खबर

ह़ो सकता है मेरे न रहने की खबर तुम्हे मिले थोड़ी देर से
बचना तुम दुखी होने के फेर से,
मुझे नहीं है अपनी कब्र पर फूलों का ढेर सजाने की चाहत,
मसला यह है कि मेरी रूह की खुशबु न दब जाए उन गुलाबों में,
मुझे मत खोजना मेरी किताबों में मेरे दोस्त / वह तो केवल कला का प्रदर्शन था
मैदान में बने रहने के लिए

मुझे खोजना उन फ़ालतू पलों में जब मैने कुछ नहीं किया,
हम फंसे रहे बहसों के घेर में / क्या यह इल्म नहीं तुमको जब न होंगे मै और तुम
कौन बढ़ाएगा आगे जिन्दगी को बनाने के फलसफे,
तुम जहां भी होओ उस पल में / याद करना हमारी उस सबसे गहरी तकरार को,
जिसमे हम लड़े थे सही और ग़लत के सवाल पर,
तुम जान पाओगे मेरी ख़िलाफ़त / तुम्हारी सरकार से नहीं रही,
मैं तो सामने लाना चाहता था / उन चेहरों को तुम्हारे सामने
जो उसूलों को मसल कर नाचते रहे / सत्ता की ताकत के साथ मदहोश,
ये वही चेहरे हैं जो बिखरे पड़े हैं हमारे तुम्हारे बीच,
तुम भी उस ताकत में / क्यों फ़कत करते रहे विश्वास,
तुम्हारे एक ही करवट सोने की आदत ने / मुझे किया था हर वक्त बैचेन,
दूसरे करवट पर लाना ही बस एक मकसद रहा हर लड़ाई का,
मेरे न होने पर तुम्हे होगा / राजनीति के ग़लत होने का अहसास,
तब शायद मै यह न बता पाऊंगा / दोस्ती और रिश्तों की जमीन पर नहीं बनाया था
मैने अपनी जिन्दगी का नक्शा / तुम सही ह़ो या मैं सही / तुम ग़लत ह़ो या मैं ग़लत,
इन जवाबों की तलाश बहसों में करना बेकार है, / फुटपाथ पर सोने वाले के चेहरे पर खोजिये
इस सवाल का जवाब / यूं भी यही करना पड़ेगा तुम्हे जब मिलेगी
मेरे न रहने की खबर थोड़ी देर से,
यही दुनिया का दस्तूर है / स्थापना के लिए जरूरी है ख़ाक ह़ो जाना!!

2 comments:

  1. hone ya na hone ke beech ke fasle ko ..
    samjh pana vakai itna aasan nahi mitra..
    kai bar hume hokar bhi ..
    na hone ka ehsaas salta hai,baichain karta hai..
    aur kai baar baar insaan ka na hona hi..
    uske hone ka ehsaas dila pata hai ..
    uske apno ko...
    baat agar khushboo ki hai to
    chahe wah phhol ki ho ya rooh ki...
    dayra to rahta hihai har kahin....
    faisla hume khud krna hota hai ki..
    jado se jude rahkar apne kunbe tak hi..
    kushboo ko mahdood rakhna hai ...
    ya khud ko fana kar bilhar jana hai vadiyo me...
    aur sahi ya galat to kuchh hota nahi...
    waqt ki hawao me badastoor badalte hai....
    inke paimane har lamha....
    mujhe ehsaas hai tumhari tadap ka...
    ya yun kahen ki
    thodi hi sahi par taadap ek see hai....
    degree alag-alag hai.....
    tumhare mukaam aur jimmedariyo ne
    tum par bada prashna lagaya hai..
    kyonki tunse ummed bhi badi hai
    tumhare swayam ko......
    tumhara srijan me peeda ka prasav hai...
    prasav ki si peeda nahi.....
    kyoni wo peeda jitni badi hogi ..
    tumhaare prayatna bi utne hi bade honge......
    mujhe gyaat hai.....is tarh ki baato ko hi
    faltoo kaha jata hai...
    jahan insaan khud se nazre milata hai.....
    kahi khuddar to to kahi sharmsaar ho jata hai.....
    kyon na is kadar zindagi ki ibarat likh jaaye ..
    saare sawalo ko jawab khud unme me mil jaaye...
    apna muqaddar gar fana hona hi hai.......
    to kyon na dunaia ke kuchh dastoor badal jaaye....

    Dr.Alok Chaubey
    ssschaubey@gmail.com

    ReplyDelete
  2. good one......! keep it up Sachin ji.

    ReplyDelete